फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पनपता है जानलेवा डेंगू का लारवा, देखना और जानना चाहेंगे तो क्लिक करें और बचकर रहें

Wed, 25 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
dengue, malaria, chikungunya
डेंगू जानलेवा बीमारी है और इससे बचाव ही उपाय है। ऐसे में जरूरत है इसके बारे में सही जानकारी हो, तो जानिए इसका लारवा कैसे पनपता है, यह कैसे फैलता है।
विज्ञापन

2 of 5
Dengue - फोटो : Demo Pic
डेंगू इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर रुके पानी में अंडे देते हैं। इस मच्छर को पनपने के लिए दो चम्मच पानी काफी होता है। अंडे बनने में दो से तीन दिन का वक्त लगता है। चार से सात दिन के भीतर अंडे से लारवा बनते हैं। फिर लारवा से एक से तीन दिन में प्यूपा और फिर एडल्ट मच्छर। छह से सात दिन के भीतर अंडे से वयस्क मच्छर बनते हैं। मादा मच्छर ज्यादातर दिन में ही लोगों को काटता है। सूरज उगने के दो घंटे बाद और सूरज डूबने के दो घंटे पहले सबसे अक्रामक होता है। आफिसों में यह फाइलों के बीच, मेज के नीचे छिपकर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
अमूमन रात के वक्त यह मच्छर निस्क्रिय माना जाता है। डेंगू का वायरस जब इंसान के अंदर जाता है तो मरीज को बुखार की फीलिंग आने लगती है। वायरस करीब दो से सात दिन तक रहता है, जबकि बुखार तीन से 14 दिन तक रहता है।  डेंगू के लक्षण बुखार खत्म होने के दौरान देखने को मिलते हैं। पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एचओडी ने बताया कि आज से पांच साल पहले थाइलैंड में डेंगू के लिए वैक्सीन तैयार हुई थी, लेकिन चार अलग-अलग वायरस होने के कारण वह सभी पर कारगर साबित नहीं हुई।

4 of 5
मच्छर
डेंगू का वायरस चार तरह का होता है। डेन-1, डेन-2, डेन-3, डेन-4। इंटरनेशनल जरनल लान्सेंट में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, डेंगू डेन-2 पर ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुआ, इसलिए वैक्सीन का काम सफल नहीं हो पाया, लेकिन थाईलैंड के वैज्ञानिक फिर से इस पर जुट गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम पूरा हो जाए। जब भी डेंगू या किसी दूसरी बीमारी का आउटब्रेक होता है तो उस दौरान लोगों की इम्युनिटी उसके मुकाबले मजबूत बन जाती है। उसके बाद नए लोग आते हैं, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है, इसलिए बीमारी का रेशियो बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
सेक्टर 16 जीएमएसएच के मेडिसिन के डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। लेकिन बचाव किया जा सकता है। जैसे डेंगू होने पर पानी की कमी न होने दें। मच्छरों को पैदा न होने दें। डेंगू के सभी पेशेंट को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। यदि प्लेटलेट्स 10 हजार से कम हो जाए या फिर नाक, मसूढ़ों, पेशाब और मलत्याग के समय रक्तस्राव होने लगे तो प्लेटलेट्स चढ़ान की जरूरत पड़ती है। रक्त की कमी से कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें