गर्मी में ठंडक का एहसास देने वाला AC आपको चिलचिलाती धूप से न केवल राहत देता है बल्कि आपके दिमाग को भी शांत करता है। आजकल एसी लोगों की लाइफस्टाइल का एक ऐसा हिस्सा बन गया है जिसके बिना एक पल भी रह पाना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में AC को लेकर जिस बात का खुलासा हुआ है वो आपको चौका जरूर देगा और आपको इस बात का एहसास जरूर दिला देगा कि एसी की ठंडक भले ही आपको अच्छा एहसास दे रही है लेकिन धीरे धीरे आपकी जिंदगी की डोर को कमजोर बना रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
हेल्थ
साल 2004 में इंटरनेशनल जरनल ऑफ इपीडिमियोलॉजी में एक AC के ऊपर रिसर्च की। उनकी इस रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि ऑफिस में लगे सेंट्रल एसी आपके शरीर के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं। साथ ही वो लोग बाकी लोगों की अपेक्षा ज्यादा बीमार रहते हैं।
पढ़ें- नींद नहीं आती तो तकिए के नीचे रखें ये चीज, छूमंतर हो जाएगी परेशानी
विज्ञापन
3 of 5
हेल्थ
ठंडक का एहसास शरीर में बढ़ाता है दर्द
इस स्टडी में पाया गया कि ज्यादा ठंडा तापमान शरीर के ज्वाइंट्स में दर्द पैदा करता है। जिस वजह से ज्यादातर लोगों के गर्दन, बैकपेन, कमर , हाथ और पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।
4 of 5
हेल्थ
होने लगती है सांस लेने में दिक्कत
सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर हेमंत गोयल का कहना है कि AC में बैठे रहने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें से सांस लेने में दिक्कत होना, सिर दर्द और त्वचा में अलग से खिचाव होना शामिल है।
आपकी त्वचा को बनाती है रूखा
AC में लगातार बैठना आपकी त्वचा को शुष्क और आंखों पर भी खराब असर डालता है। डॉक्टर गोयल का कहना है कि अगर आप 22 से ज्यादा कम तापमान में बैठकर काम कर रहे हैं तो आपको अपने शरीर को किसी चीज से कवरअप कर लेना चाहिए।