उच्च रक्त चाप यानी हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। सिर्फ उम्रदराज ही नहीं बल्कि नौजवान भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ता है तो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। धमनियां शरीर में रक्त पहुंचाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह और उपचार के बारे में।
- सिगरेट, शराब, मोटापा, कसरत ना करना, नमक का अधिक सेवन, तनाव आदि हाई ब्लड प्रेशर के कारण होते हैं।
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
2 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
उपाय
अदरक
बुरा कॉलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जम जाता है जिससे रक्त प्रवाह सुचारु रूप से नहीं हो पाता और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आती है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके रस को पानी के साथ मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
3 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
केला
केले में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है जो सोडियम के असर को कम करता है। दिन में एक या दो केले खाने से आराम मिलता है। अगर आप केला पसंद नहीं करते हैं तो किशमिश, संतरे का जूस, पालक, तुरई आदि का सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
4 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
लहसुन
लहसुन में सेलेनियम, विटामिन सी और एलीसीन एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये खून को पतला कर रक्त संचार में सुधार करता है। इसके लिए आप एक या दो लहसुन की कली चबा सकते हैं। आप इसे एक कप दूध के साथ भी ले सकते हैं। इसके अलावा पानी में पांच से छ लहसुन के रस की बूंदें डालकर पीने से भी फायदा होता है।
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
5 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
नारियल पानी
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें हमेशा पानी पीते रहना चाहिए। इसके लिए नारियल पानी एक अच्छा स्त्रोत है। नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नेशियम और विटामिन सी मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायक हैं। भोजन बनाते समय भी नारियल का तेल इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
6 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
नींबू
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से लोगों में दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है लेकिन नींबू के रस से इससे निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ें और रोज सुबह खाली पेट
पिएं।
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
7 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
अजवायन
अजवायन में मौजूद पोषक तत्वों से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता है। इसके सेवन से तनाव भी दूर होता है। अजवायन को आप पानी के साथ ले सकते हैं या चबा भी सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं निजात
8 of 8
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
इन सब के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ योग जैसे शीतली प्राणायाम, शवासन, बालासन, अनुलोम-विलोम, अंग संचालन और मेडिटेशन आदि भी कर सकते हैं।