फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebrity Yoga: जानिए शिल्पा, करीना से लेकर दीपिका पादुकोण तक के पसंदीदा योगासन

Sat, 01 Nov 2025 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebrity Yoga Poses:फिटनेस और ग्लो का राज़ छिपा है बॉलीवुड स्टार्स के योगासन में। जानिए शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की योग दिनचर्या।
विज्ञापन
1 of 6
सेलिब्रेटी योग - फोटो : Instagram

Bollywood Celebrity Yoga Poses: आज फिटनेस सिर्फ जिम तक सीमित नहीं है योगा अब बॉलीवुड स्टार्स की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। जहाँ कभी सेलिब्रिटी सुबह की शुरुआत वर्कआउट या पिलाटीज़ से करते थे, अब वे योगा के ज़रिए शरीर और मन दोनों को संतुलित रखते हैं। करीना कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, हर स्टार का अपना पसंदीदा योगासन है जिसने उन्हें न सिर्फ फिट बल्कि ग्लोइंग और एनर्जेटिक बनाए रखा है। अगर आप भी अपनी फिटनेस रूटीन में देसी टच लाना चाहती हैं, तो जानिए बॉलीवुड के इन सेलेब्स से प्रेरित योगासन।

सेलेब योगा फिटनेस के 3 मंत्र सीख सकते हैं। पहला, नियमितता यानी रोज कुछ मिनट योग को दें। दूसरा, संतुलन जिसमें शरीर के साथ मन को भी शांत करें और तीसरा सादगी, यानी महंगे जिम नहीं, बल्कि बस एक योगा मैट काफी है। 

विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी योग - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी का सूर्य नमस्कार
 

शिल्पा शेट्टी का नाम योगा के साथ जुड़ा सबसे बड़ा नाम है। वह रोजाना सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करती हैं। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, रक्त संचार बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। उनका मंत्र है “योगा सिर्फ एक्सरसाइज़ नहीं, एक जीवनशैली है।”

विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर खान का फिटनेस सीक्रेट - फोटो : Instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान
 

करीना अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जानी जाती हैं। उनका पसंदीदा योगासन है वीरभद्रासन। यह न सिर्फ पैरों और पेट को टोन करता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। करीना कपूर खान मानती हैं कि हर आसन में स्ट्रेंथ और ग्रेस दोनों होने चाहिए।

4 of 6
आलिया भट्ट का पसंदीदा योग - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट
 

चक्रासन से एनर्जी बूस्ट होती है और आलिया भट्ट लचीलापन और एनर्जी के लिए चक्रासन का अभ्यास करती हैं। यह आसन शरीर के हर हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। उनके फिटनेस कोच बताते हैं कि आलिया हफ्ते में कम से कम 4 दिन योग करती हैं।

विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण योग करते - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण

दीपिका मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान की बड़ी समर्थक हैं। वह रोज़ाना पद्मासन और ध्यान (Meditation) करती हैं जिससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। उनका कहना है कि योगा ने मुझे बैलेंस सिखाया, स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दोनों जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram

मिलिंद सोमन
 

रनिंग के साथ योग का संतुलन जबर्दस्त है।  मिलिंद सोमन के लिए योग शरीर को रीसेट करने का तरीका है। वह भुजंगासन और नौकासन जैसे आसनों से अपनी स्टैमिना और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखते हैं। उनकी फिटनेस फिलॉसफी सीधी है, “नेचर से जुड़ो, शरीर खुद मजबूत हो जाएगा।

-----------------------

 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें