फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: कैलोरी बर्न करने में सहायक हैं यह योगासन, रोजाना कीजिए इनका अभ्यास

Mon, 06 Dec 2021 12:14 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कैलोरी बर्न करने के तरीके - फोटो : pixabay
शरीर के संपूर्ण विकास के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आम धारणा के विपरीत, योग न केवल आपके दिमाग को शांत करने में मदद करता है, साथ ही इसे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। वजन कम करने या फिर कैलोरी को बर्न करने के लिए योगासनों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।  आपको बस सही प्रकार के अभ्यास चुनने हैं जो आपकी हृदय गति को बढ़ा सकें और शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकें।

अध्ययनों से पता चलता है कि वजन बढ़ने के साथ शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है, ऐेसे में कैलोरी बर्न करने वाले योगासनों को प्रयोग में लाकर न सिर्फ आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं, साथ ही यह कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य नमस्कार के लाभ - फोटो : Pixabay
सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास
कैलोरी बर्न करने के अलावा शरीर के संपूर्ण विकास के लिए सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार योग शरीर में ऊर्जा के संचार को बढ़ावा देने के साथ सभी विषाक्तता को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इस योगासन का अभ्यास करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्लैंक योग के लाभ - फोटो : Pixabay
प्लैंक पोज
पेट के आसपास की जमा चर्बी को कम करने के साथ कैलोरी बर्न करने के लिए प्लैंक पोज का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। इस योगासन में एब्स, कंधे और ग्लूट्स सहित प्रमुख मांसपेशियां शामिल होती हैं जो कैलोरी को बर्न करने में सहायक हो सकती हैं। आप जितनी अधिक देर तक इस मुद्रा में रहेंगे उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न कर सकेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
चेयर पोज करने के लाभ - फोटो : Pixabay
चेयर पोज का अभ्यास
ग्लूट्स जैसी शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों को सक्रिय रखने के साथ कमर, कूल्हे और पैरों के लिए चेयर पोज का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। चेयर पोज का अभ्यास कैलोरी बर्न करने के साथ पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में भी काफी सहायक मानी जाती है। रोजाना इस योग के अभ्यास को करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें