फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद योगासन, गर्मियों की छुट्टियों में कराएं अभ्यास

Fri, 09 Jun 2023 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के लिए योग - फोटो : iStock
Best Yoga Poses For kids: गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो गई है। अगले कुछ दिन बच्चों का स्कूल बंद हो जाएगा और उन्हें घर पर ही वक्त बिताना है। तापमान अधिक होने के कारण बच्चे छुट्टी होने के बावजूद घर से कम निकलते हैं। ऐसे में उनकी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। वहीं बच्चे सुस्ती महसूस करते हैं, जिसके कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पाते हैं और न ही किसी काम में ध्यान लगा पाते हैं।

गर्मियों के मौसम में सुस्ती को दूर करने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को योगासन करना सिखाएं। कुछ योगासन हैं, जो बच्चों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और पढ़ाई में उनका ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं। यहां बच्चों के लिए योगासन बताएं जा रहे हैं, जिसका अभ्यास बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में कर सकते हैं। इन योगासनों से दिमाग शांत, बेहतर स्वास्थ्य और ध्यान केंद्रित रखने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

2 of 5
TIRYAK TADASANA - फोटो : तिर्यक ताड़ासन
बच्चों के लिए योग

एकाग्रता के लिए ताड़ासन का अभ्यास

बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए। ताड़ासन के अभ्यास से बच्चों की ब्रिदिंग कैपेसिटी बढ़ती है। इस आसन को करने से ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा मिलता है। मूड अच्छा रहता है और बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
Yoga - फोटो : Istock
शरीर दर्द से निजात के लिए करें वृक्षासन 

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो दिनभर घर पर ही कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी देखने में समय व्यतीत करते हैं। दिनभर एक ही स्थिति में लेटे-बैठे रहने के कारण उनके शरीर में दर्द होने लगता है। इसके अलावा स्ट्रेस भी बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों को वृक्षासन के अभ्यास की आदत डलवाएं। वृक्षासन के अभ्यास से मन को शांति मिलती हैं, स्ट्रेस कम होता है और कमर व गर्दन के दर्द से राहत मिलती है।

4 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
शरीर की मजबूती के लिए करें धनुरासन

बच्चे के शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों में मजबूती के लिए उनसे धनुरासन का अभ्यास कराएं। इस आसन से बच्चे की कमर मजबूत होती है। पीठ व हाथ दर्द से राहत मिलती है। शारीरिक सक्रियता बढ़ती है और लचीलापन आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yoga - फोटो : Istock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें