फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga For Weight Loss: बिना जिम जाए घटाना है वजन? करें सिर्फ 20 मिनट योग और 7 दिन में दिखेगा फर्क

Tue, 16 Sep 2025 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Yoga For Weight Loss: योगासन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही शरीर को लचीला बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करके कई रोगों से भी बचाता है। इस लेख में ऐसे पांच प्रभावशाली योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो खासतौर पर पेट की चर्बी, जांघों और कुल्हों की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वजन घटाने के लिए योग - फोटो : Freepik.com
Yoga For Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या है। वजन घटाने के लिए लोग जिम जाते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने और महंगे ट्रेनर की देखरेख में शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाई जा सकती हैं लेकिन जिम जाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर रहकर भी फिट और स्लिम बन सकते हैं। इसका एक नेचुरल और सस्ता तरीका है योगासन। योगासन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही शरीर को लचीला बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करके कई रोगों से भी बचाता है। इस लेख में ऐसे पांच प्रभावशाली योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो खासतौर पर पेट की चर्बी, जांघों और कुल्हों की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
उत्कटासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
उत्कटासन

इस आसन का अभ्यास जांघों और हिप्स को टोन करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। उत्कटासन का अभ्यास पेट, जांघों और पीठ के लिए बहुत प्रभावी होता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर अपने हाथों को आगे की ओर फैलाएं। घुटनों को मोड़कर बैठने की मुद्रा बनाएं, जैसे किसी कुर्सी पर बैठे हों। 20-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं। इसका अभ्यास पांच बार करें।
विज्ञापन

3 of 6
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन

त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर संतुलित रहता है। ये आसन साइड फैट, कमर और पेट के आसपास की चर्बी को कम करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।

4 of 6
नौकासन - फोटो : freepik
नौकासन

नौकासन पेट और जांघों की चर्बी घटाने के लिए सबसे असरदार योग है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे लेटकर हाथों को शरीर के बगल में रखें। फिर सांस लेते हुए पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को एक साथ ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें और इस स्थिति में 10-15 सेकेंड रुकें। फिर धीरे-धीरे वापस पुरानी स्थिति में आ जाएं। इसे 30 सेकंड होल्ड करके तीन सेट करें।
विज्ञापन

5 of 6
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पीठ को भी मजबूत बनाने में भुजंगासन का अभ्यास मदद करता है। इस आसन को तीन से पांच बार दोहराना चाहिए। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। अब श्वास लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। कुछ पल इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं। इस क्रिया को पांच से सात बार दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम शक्तिशाली श्वास व्यायाम है जो पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार है। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठें और अपनी कमर सीधी रखें। गहरी सांस लेते हुए तेजी से पेट को अंदर करें और सांस को छोड़ें। लगातार दो से तीन मिनट तक इस आसन को दोहराएं। इसका अभ्यास रोजाना सुबह पांच से 10 मिनट करना चाहिए।
-----------------------------
 
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें