वजन कम करने के लिए योग
- फोटो : Freepik.com
बढ़ा हुआ वजन या मोटापा
आमतौर पर अधिकतर लोग व्यायाम या योग वजन कम करने के लिए करते हैं। अगर आपको पेट निकला हो, शरीर भारी लगता है, उम्र और हाइट के हिसाब से वजन ज्यादा हो या शरीर के किसी अंग में अतिरिक्त चर्बी हो तो योगासन से उसे कम किया जा सकता है। मोटापा घटाने और वजन कम करने के लिए कपालभाति प्राणायाण व नौकासन असरदार योग क्रियाएं हैं।
कपालभाति प्राणायाम फैट को बर्न करता है। कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है, खासकर पेट की चर्बी कम करने में असरदार है। यह आसन पाचन में सुधार करके शरीर में वसा जलाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
नौकासन पेट और जांघों की चर्बी घटाता है। यह योग मुद्रा पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने में मदद करती है। इस आसन से पाचन में सुधार होता है और पीठ व पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
------------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।