योग आपके शरीर और त्वचा के लिए हर तरह से लाभप्रद होता है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर के अंदर का भाग सुचारू रूप से काम करता ही है, साथ ही बाहरी हिस्सा, जैसे त्वचा, नेत्र आदि भी स्वस्थ रहते हैं। अक्सर लोग खूबसूरत दिखने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम आदि के अलावा पार्लर व ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है। हालांकि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए आपकी स्किन को चमकदार बना सकते है लेकिन लंबे इस्तेमाल से नुकसान भी कर सकते है। ऐसे में योग आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप चार तरह के योगासन कर सकते हैं। इन योगासन से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटने लगती है और चेहरा हेल्दी व निखरा हुआ दिखने लगता है। तो चमकदार और चिकनी त्वचा के लिए आप ये चार योगासन रोजाना करें।