फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatty Liver Exercise: रोज 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज, लिवर रहेगा हेल्दी

Wed, 11 Mar 2026 07:00 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fatty Liver Control Tips: फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए वॉकिंग, जॉगिंग, साइक्लिंग, योग, प्लैंक, स्क्वैट्स और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
फैटी लिवर के लिए व्यायाम - फोटो : Adobe Stock
Fatty Liver Se Kaise Bache: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में गलत खानपान, बैठे-बैठे काम करने की आदत और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी केवल उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।

फैटी लिवर तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। अगर समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।अच्छी बात यह है कि नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 7 एक्सरसाइज, जो फैटी लिवर में मददगार साबित हो सकती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
मॉर्निंग वॉक - फोटो : Adobe Stock
तेज चलना

तेज गति से चलना सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसा करने से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। वजन नियंत्रित रहता है और लिवर में जमा फैट कम होने में मदद मिलती है। रोज 30 मिनट तेज चलने की आदत डालें।


जॉगिंग

जॉगिंग यानी हल्की दौड़ शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। यह वजन कम करने में सहायक है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और लिवर हेल्थ में सुधार आता है।
विज्ञापन

3 of 5
साइकिलिंग - फोटो : Freepik.com
साइक्लिंग

साइक्लिंग एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को सक्रिय रखती है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। कैलोरी बर्न होती है और लिवर पर दबाव कम होता है।

स्क्वैट्स

स्क्वैट्स शरीर के बड़े मसल ग्रुप को एक्टिव करते हैं। स्कैट्स के अभ्यास से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। फैट बर्न तेजी से होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है। रोज 3 सेट में 10-15 स्कैट्स करें। 

4 of 5
प्लैंक - फोटो : Adobe
प्लैंक

प्लैंक कोर मसल्स को मजबूत बनाने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। शरीर की स्थिरता बढ़ती है और यह फैट लॉस में सहायक है।

योग

योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने में मदद करता है। रोजाना भुजंगासन, धनुरासन, कपालभाति का अभ्यास फैटी लिवर को कम करता है। ये योगासन पाचन और लिवर हेल्थ के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तैराकी - फोटो : Adobe Stock
स्विमिंग

स्विमिंग एक फुल-बॉडी वर्कआउट है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है। रोज तैराकी से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कैलोरी बर्न और मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है। फैटी लिवर से राहत मिल सकती है।


फैटी लिवर से बचने के लिए जरूरी टिप्स
  • तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचें
  • रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
  • वजन नियंत्रित रखें
  • शराब और जंक फूड से दूरी बनाएं।
  • पर्याप्त पानी पीएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें