वृश्चिकासन प्राणतत्व और रक्तसंचार को सुचारू रखता है। इससे तंत्रिका-तंत्र ठीक से काम करता है। मोटापा, वेरीकोज वेन्स, पेट के सभी रोगों और मूत्रविकारों में मदद मिलती है।
विज्ञापन
2 of 4
तनाव में इससे शीघ्र लाभ होता है। किसी दीवार के पास दोनों हथेलियों को थोड़े फासले पर रखते हुए कोहनियों को जमीन पर टिकाएं। कोहनी से कंधे तक के हिस्से को ऊपर की ओर बिल्कुल सीध में रखें।
विज्ञापन
3 of 4
सांस भरते हुए सिर को हाथों के बीच टिकाकर पैरों को ऊपर ले जाएं और दोनों पंजों को दीवार से सटा दें। अब सिर को उठाने की कोशिश करें और दीवार की ओर देखें। पंजों को सिर के ऊपर रखने का प्रयास करें।
इस दौरान सांस यथासंभव सहज रखें। करीब एक मिनट के बाद धीमी गति से पैरों को नीचे करते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं। इसे करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की सहायता लें।