फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhasana: सुखासन करने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

Mon, 14 Oct 2024 09:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस आसन के अभ्यास से घुटनों और टखने में खिंचाव आता है। पीठ को मजबूती मिलती है। आइए जानते हैं सुखासन के फायदे और अभ्यास का तरीका।
विज्ञापन
1 of 5
Sukhasana new - फोटो : istock
Benefits of Sukhasana : मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाएं असरदार हैं। शरीर के सभी अंगों की सेहत के लिए अलग अलग योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है। इसके अलावा आंतरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए भी योग लाभकारी है। हालांकि योगासनों का अभ्यास कुछ कठिन होता है लेकिन आप योग विज्ञान के सबसे सरल आसनों के अभ्यास से शुरुआत कर सकते हैं। सुखासन सबसे सरल योगासनों में से एक है। इसको सरल आसन भी कहा जाता है। नाम से ही स्पष्ट है कि सुखासन से अर्थ सुख से बैठना है। सुखासन किसी भी उम्र या स्तर पर किया जा सकता है। इस आसन के अभ्यास से घुटनों और टखने में खिंचाव आता है। पीठ को मजबूती मिलती है। आइए जानते हैं सुखासन के फायदे और अभ्यास का तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : istock
सुखासन के स्वास्थ्य लाभ
 
  • इस आसन के अभ्यास से शरीर और दिमाग शांत व स्थिर रहता है
  • सुखासन का अभ्यास थकान, स्ट्रेस, टेंशन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है।
  • इसके नियमित अभ्यास से छाती और काॅलर बोन चौड़े हो जाते हैं।
  • शरीर के संतुलन में सुधार में सुखासन का अभ्यास सहायक है।
  • इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी सीधी हो सकती है।
  • सुखासन के नियमित अभ्यास से पीठ मजबूत और सख्त बनाने में मदद मिलती है।  
विज्ञापन

3 of 5
Sukhasana new - फोटो : istock
सुखासन के अभ्यास का सही तरीका
 
  • इस आसन को करने के लिए मैट पर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इस दौरान पीठ को सीधा रखें।
  • अब दोनों पैरों को बारी-बारी से क्रॉस करते हुए घुटनों से भीतर की तरफ मोड़ें। घुटने बाहर की तरफ रखें और पालथी मारकर बैठ जाएं।
  • पैरों को आराम देते हुए बैठें। ध्यान रखें कि घुटने जमीन को छूते रहें।
  • कमर, गर्दन, सिर और रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें।
  • आंखें बंद करके गहरी सांस लें और कुछ मिनट इसी मुद्रा में बैठें रहे।

4 of 5
Shalabhasana Yoga - फोटो : istock
सुखासन के दौरान सावधानी 
 
  • सुखासन का अभ्यास सुबह किया जाना बेहतर है। इस आसन के अभ्यास के लिए खाली पेट होने की जरूरत नहीं होती है लेकिन अगर आप इस आसन के बाद किए जाने वाले योगासनों को कर रहे हैं तो भोजन कम से कम 4 से 6 घंटे पहले कर लिया जाए।
  • हिप्स या घुटनों में चोट लगी हो तो इस आसन का अभ्यास बिल्कुल भी न करें।
  • स्लिप डिस्क की शिकायत हो तो इस आसन के अभ्यास से पहले कुशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dandasana - फोटो : Istock
सुखासन से पहले के आसन 
  • दंडासन
  • अनुलोम-विलोम
  • कपालभाति
  • वज्रासन
  • उत्तानासन
  • धनुरासन
-------------------
 
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें