फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी और अदरक की चाय को मात देगी ये 'तंदूरी चुस्की', स्वाद ऐसा भूल जाएंगे सबकुछ

Mon, 28 May 2018 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tandoori Chai
गर्मी हो या फिर सर्दी चाय पीने वालों के लिए कोई भी मौसम मायने नहीं रखता। अब तक आपने तुलसी की चाय, अदरक चाय, मसाला चाय का नाम सुना होगा लेकिन अब एक नई चाय बाजार में आ गई हैं जिसे 'तंदूरी चाय' कहते हैं। इस खास चाय का स्वाद इतना लाजवाब है जिसे एक बार पीने के बाद आपकी इच्छा इसे बार-बार पीने की होगी।
विज्ञापन

2 of 4
Tandoori Chai
यह पढ़कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा लेकिन यह कोई कहानी नहीं बल्कि असलियत है जिसे पुणे में दो युवाओं ने इजात किया है। इस चाय की चुस्की लेने के लिए आपको पुणे के खराडी इलाके में जाना होगा। इस कैफे का नाम है 'चाय ला'। 
विज्ञापन

3 of 4
Tandoori Chai
इस कैफे में आपको स्पेशल तंदूरी चाय मिलेगी। इस चाय को इजात करने वाले दो युवक हैं जिनके नाम प्रमोद और अमोल हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को इस खास चाय का विचार अपने गांव से आया। सर्दी के मौसम में उन्होंने चूल्हे पर मटका रखा और उसमें चाय डाल कर पी। तब से जो स्वाद इनकी जुबां पर चढ़ा उतरने का नाम नहीं ले रहा। 
विज्ञापन

4 of 4
Tandoori Chai
इस चाय को बनाने लिए बड़े तंदूर की जरूरत होती है। इस तंदूर में छोटे मटके में चाय की पत्ती डाली जाती है। यह खास चाय कुल्हड़ में परोसी जाती है। इस चाय की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। पुणे घूमने आए टूरिस्ट इस चाय का लुत्फ जरूर उठाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें