पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्हें डिमेंशिया, किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है डिमेंशिया और इससे बचने के उपाय...
विज्ञापन
2 of 5
Atal Bihari Vajpayee
डिमेंशिया एक अवस्था है, जिसमें इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इस बीमारी से लोग अवसाद में चले जाते हैं। ये निर्णय लेने की क्षमता को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। इसमें व्यक्ति के लिए कुछ याद रखना मुश्किल हो जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए कोई दवा टीका नहीं है। अगर आपको इससे बचना है तो जरूरी है कि आप एक संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन
3 of 5
high protein diet
संतुलित आहार वाले खाद्य-पदार्थ
एक शोध के मुताबिक स्वस्थ मस्तिष्क संबंधित आहार के सेवन से डिमेंशिया के होने के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में हरी सब्जिया, फल, साबुत अनाज और मैग्नीशियम का सेवन करें। इसके अलावा दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी 12, विटामिन सी, विटामिन ई और फोलेट मदद करते हैं।
4 of 5
exercise
व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने की आदत डालें। आपकी ये आदत आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ डिमेंशिया होने के खतरे को कम करती है। आप चाहे तो कार्डियोवास्कुलर व्यायाम जैसे कि पैदल चलना, तैरना और दौड़ना कर सकते हैं। नियमित व्यायाम करने से आपके दिल की पंपिंग बल को मजबूती मिलती है साथ ही यह मस्तिष्क तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं।
समाज में जुड़ना
समाज में मिल जुलकर रहने से भी डिमेंशिया के जोखिम को कम किया जा सकता है। अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, क्योंकि समाजिक गतिविधियां शारीरिक और मानसिक गतिविधि को जोड़ने का काम करती है। जो कि हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है। यह मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संपर्क को उत्तेजित करता है।