चिलचिलाती धूप और गर्मी में हर दिल चाहता है कि उसे एक गिलास ठंडा पानी पीने को मिल जाए।पर क्या आप जानते हैं आपकी यह चाहत आपको कितना बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से आपको ये 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं , आप भी जान लें...वरना पछताएंगे..
विज्ञापन
2 of 6
आंत सिकुड़ना
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिसकी वजह से वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप पेट सुबह ठीक से साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही सड़ता रहता है।जो बाद में पाइल्स या बड़ी आंत सम्बन्धित रोगों का सबसे बड़ा कारण बनता है।
विज्ञापन
3 of 6
कब्ज
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज की परेशानी हो सकती है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।
4 of 6
गला खराब
फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग आपको आसानी से घेर लेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
कैलोरी बर्न
ठंडा पानी पीने की वजह से आपके शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती है। लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज ज्यादा बर्न होती है और पाचन शक्ति बाधित होती है।
सर्दी-गर्मी
बाहर से आकर सीधा ठंडा पानी पीने से सांस तंत्र को नुकसान पहुंचता है जो श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक परत होती है। जब यह परत संकुलित हो जाती है तो ये बाहरी और विभिन्न संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ जाता है।जिसकी वजह से इंसान को सर्द-गर्म की शिकायत हमेशा बनी रहती है।