फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से पहले जान लें ये 8 नियम, सही वक्त से लेकर खानपान तक सबकुछ

Wed, 29 Jan 2020 09:03 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
योग एक ऐसी क्रिया है जिसको नियमित रूप से करके शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। शरीर को सुडौल और सुंदर बनाना हो तो योग इसके लिए बहुत ही मददगार होता है। लेकिन योग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानें योग करने से पहले वो आठ नियम जो जानना है बहुत जरूरी।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भोजन करने के तुरंत बाद न करें योग
सुबह या शाम, किसी भी समय भोजन के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। योग हमेशा खाना खाने के करीब 3 घंटे बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा सुबह भी खाली पेट ही योग करना चाहिए। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन के बाद किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सरल आसन से करें शुरुआत
जब भी योग की शुरुआत करें तो सबसे पहले हल्के-फुल्के आसन का चयन करें। जो आसानी से हो सकें और जिसमें शरीर के लचीलेपन की ज्यादा जरूरत न पड़े।

4 of 9
yoga - फोटो : social media
योग करने का सही समय
योग करने का सबसे सही समय सूर्योदय या सूर्यास्त के बाद का होता है। दिन में किसी भी समय योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। सबसे ज्यादा योग का लाभ प्रात: समय करने का होता है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
योग के दौरान या बाद में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए
योग करने के दौरान या बाद में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर बहुत गर्म होता है और जब आप ठंडा पानी पी लेते हैं तो सर्दी-जुकाम होने का भय रहता है।
विज्ञापन

6 of 9
yoga - फोटो : social media
बीमार होने के दौरान योग न करें
अगर आपको कोई गंभीर समस्या हो रही है, जोड़ों, कमर, घुटनों में दर्द होने पर योग के लिए डॉक्टर से सलाह ले लेने में ही भलाई है। साथ ही योग के दौरान बाथरूम नहीं जाना चाहिए बल्कि शरीर का पानी पसीने के रूप में बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
योग के बाद नहाना नहीं चाहिए
योग करने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए क्योंकि किसी भी व्यायाम या शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर बहुत गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप नहा लेते हैं तो जुकाम और संक्रमण हो जाने का डर हो जाता है।

8 of 9
yoga - फोटो : social media
खुली हवा में करें योग
योग करते समय ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर खुली जगह हो और ताजी हवा आती जाती हो। अगर ऐसा संभव न हो तो किसी खाली जगह योग का अभ्यास करें।
विज्ञापन

9 of 9
योगा - फोटो : social media
योग करते समय नाजुक अंगों का रखें ध्यान
योग करते समय संवेदनशील अंग जैसे कमजोर घुटने, कमर, रीढ़ की हड्डी और गर्दन का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर इन अंगों में समस्या है तो धीरे-धीरे आसन से बाहर निकलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें