फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कम करेंगे ये 5 योगासन, शरीर की कमजोरी भी होगी दूर

Mon, 06 Jan 2020 08:49 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
महिलाओं के जीवन में शिशु के जन्म के बाद काफी कुछ बदलाव आता है। यह बदलाव दोनों रूप में होते हैं शारीरिक और मानसिक। प्रसव के पीड़ा से बाहर निकलने के बाद शिशु की तरह उसकी भी देखभाल की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस, कमर के आसपास दर्द होना और गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए पोषण युक्त आहार के साथ-साथ कुछ योगासन मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन का अभ्यास आपके कमर को टोंन करने में मदद करेगा। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी गलती है और शरीर में रक्तप्रवाह का सुधार होता है।  पश्चिमोत्तासन वजन कम करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हलासन
हलासन एक बेहतरीन योगाभ्यास है। इस आसन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन बहुत ही लाभकारी है। हलासन का अभ्यास कमर, हिप्स और पेल्विस एरिया के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह योगासन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ वजन भी कम करता है। इसके अभ्यास से  त्वचा में भी निखार आता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास पेट को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को अपने कंधे की सीध में लेकर जाएं। इस दौरान अपने दोनों पैरों के बीच की दूरी को कम करें साथ ही पैर को सीधा तथा तना हुआ रखें। अब सांस भरते हुए शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनुलोम-विलोम
डिलीवरी के बाद अनुलोम-विलोम प्राणायाम आपके मन-मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह आपकी मनोदशा में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। साथ ही यह श्वसन तंत्र को सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वीरभद्रासन   
यह मुद्रा आपकी पीठ को खींचती है और आपकी जांघों, नितंब और पेट को टोन करती है। यह आपके मध्य भाग से वसा को जलाने में मदद करेगा। इसे करने के लिए सीधे तनकर खड़े हों। अब अपने दाएं पैर को 2 से 4 फीट तक आगे ले जाएं। दाएं घुटने को हल्का-सा मोड़ दें और इस बात का ध्यान रखें कि बायां पैर सीधा हो तथा उसका तलवा जमीन के साथ लगा हो। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर करें। कंधों को आरामदायक स्थिति में रहने दें और दोनों कानों को अपने कंधे के पास न आने दें। फिर सांस धीरे-धीरे छोड़ते हुए पूर्वावस्था में आ जाएं। इस प्रकिया को बाएं पैर से भी दोहराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें