फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो नियमित रूप से करें ये पांच योगासन

Thu, 26 Dec 2019 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
सर्दियों के मौसम में जुकाम, बुखार, हड्डियों में अकड़न या जोड़ों में दर्द के साथ ही पेट में अपच वगैरह की शिकायत भी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि नियमित रूप से कुछ योग के आसनों का अभ्यास किया जाए ताकि शरीर स्वस्थ रहे। ठंड के कारण बहुत से लोग सुबह की वॉक करना भी बंद कर देते हैं। ऐसे में इन योगासन को घर पर भी आराम से किया जा  सकता है। तो चलिए जानें उन योगासन को करने का तरीका।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
सुखासन
मानसिक शांति और थकान दूर करने के लिए नियमित रूप से कम से कम पांच मिनट तक सुखासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से रीढ़  की हड्डी को मजबूती मिलती है।


 
विज्ञापन

3 of 6
बालासन
यह आसन नियमित रूप से करने से कंधों और कमर के दर्द से निजात दिलाता है। बालासन की क्रिया रोजाना करने सांस की समस्या से तो निजात मिलती ही है साथ ही पाचन की क्रिया भी सही रहती है।

 

4 of 6
- फोटो : social media
अधोमुख सर्वासन
रोजाना कम से कम तीन से चार मिनट इस आसन का अभ्यास करने से हाथ, पैर, कंधा और सीने की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अधोमुख सर्वासन का अभ्यास करने से फेफड़ें मजबूत होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
ताड़ासन
ताड़ासन योग की क्रिया को करने से पैरों में मजबूती आती है। इस मुद्रा में कम से कम 12 सेकेंड तक रहते हुए रोजाना दस बार अभ्यास करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
त्रिकोणासन
कमर और जांघों के पास का मोटापा कम करने के लिए ये एक बढ़िया आसन है। त्रिकोणासन करने से पाचन की समस्या दूर होती है। रोजाना कम से कम दो से तीन मिनट तक इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें