पवनमुक्तासन
पेट की हर समस्या से निजात दिलाने में पवनमुक्तासन मदद करता है। कब्ज, अपच और गैस की परेशानी होने पर पवनमुक्तासन फायदा पहुंचाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। धीरे-धीरे सांस लें और पहले एक पैर को उठाकर घुटनों से मोड़ते हुए उसे छाती से सटाएं और घुटनों को चेहरे की ठोढी़ से सटाएं। यहीं प्रक्रिया अगले पैर के साथ भी करें। इस प्रक्रिया को करीब दस बार दोहराएं। यह आसन कब्ज वाले बवासीर के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।