फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में जलन और पेट में है भारीपन तो मात्र 5 मिनट करें ये 3 योगासन

Thu, 16 Jan 2020 08:41 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई बार घर में अपनी मनपसंद डिश बनी होने पर या रेस्टोरेंट में अपना मनपसंद फूड ऑर्डर करने पर आप ज्यादा खाना खा लेते हैं। जरूरत से ज्यादा खाने के बाद अक्सर पेट में भारीपन और सीने में जलन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को एसिडिटी और बदहजमी भी हो जाती है। अगर आप भी अक्सर इन समस्याओं से जूझते हैं, तो परेशान न हों। पेट में भारीपन और सीने में जलन की समस्या को योगासन के द्वारा 5 मिनट में ठीक किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 3 योगासन, जो आपको इन समस्याओं से तुरंत राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारीपन में मलासन
ज्यादा खाने के बाद अक्सर आपको भारीपन का एहसास होता है। इसके कारण आपके भोजन का ठीक से पाचन नहीं हो पाता है इसलिए आपको आलस और थकान का अनुभव होता है। ऐसे में अगर 5 मिनट मलासन का अभ्यास करें, तो आपको इस समस्या से तुरंत राहत मिल जाएगी। ये आसन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें कब्ज और गैस की समस्या हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पवनमुक्तासन
यह आसन उदर यानी पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस योग से गैसटिक, पेट की खराबी में लाभ मिलता है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद आसन है। इस योग की क्रिया द्वारा शरीर से दूषित वायु को शरीर से मुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भुजंगासन
भुजंगासन का नियमित अभ्यास करने से पेट में गैस, कब्ज आदि नहीं होते हैं। इसके अलावा इस आसन से गर्दन, कंधे, मेरुदंड से जुड़ी समस्याएं से भी निजात मिलती है। भुजंग का अर्थ है सर्प, अर्थात इस योगासन में आपकी आकृति सांप के समान हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें