आज के समय में कोरोना संकट जैसे हालात देखकर तनाव का होना अब आम बात हो गया है। तनाव होने की भी कई वजहें होती हैं। किसी को रोजमर्रा का काम तनाव दे देता है तो कुछ लोगों के लिए नौकरी ही तनाव का कारण बन जाती है। हालांकि आपके तनाव की वजह चाहे जो कुछ भी हो लेकिन योग एक ऐसा माध्यम है जो आपको इससे मुक्ति दिला सकता है। योग की कई ऐसी मुद्राएं हैं, जिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं। लेकिन योग करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आपका रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है तो किसी भी योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। आइए आपको बताते हैं उन मुद्राओं के बारे में, जिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं...