फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉइड की समस्या को दूर कर देंगे ये 3 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Sun, 22 Mar 2020 08:12 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
थायरॉइड की बीमारी एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो लगाता बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग परेशान हैं। दरअसल, थायरॉइड गर्दन में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है, जो मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण करने का काम करती है। थायरॉइड ग्रंथि जब शरीर में अधिक थायरॉक्सिन हॉर्मोन को पैदा करने लगती है तो इंसान कई परेशानियों के चपेट में आ जाता है। इस हॉर्मोन की वजह से मेटाबॉलिज्म भी अनियंत्रित हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। हालांकि योग एकमात्र ऐसा साधन है, जो इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। आज हम आपको तीन ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो थायरॉइड की समस्या में बहुत प्रभावशाली हैं...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हलासन
हलासन का अभ्यास करने भले ही थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह बहुत ही लाभकारी योगासन है। मधुमेह और थायरॉइड की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए यह योगासन बहुत ही अच्छा है। इस आसन के अभ्यास करने से मेटाबॉलिज्म नियंत्रण में आ जाता है, जिससे बढ़ता मोटापा रूक जाता है। इतना ही नहीं हलासन के अभ्यास से सिर दर्द, कमर दर्द, कब्ज और गले की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मत्स्यासन
मत्स्यासन को फिश पोज के नामम से भी जाना जाता है। इस आसन के अभ्यास से कमर दर्द ठीक होता है और आपके गर्दन की चर्बी भी कम होती है। रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने के लिए ये योगासन बहुत ही कारगर है। इस योग को करने से कमर, गर्दन, और कंधे में खिंचाव महसूस होता है, जिससे मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। फिश पोज कब्ज की समस्या को भी दूर करने में बेहद प्रभावशाली है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विपरीत करनी
इस योगासन का अभ्यास करना बाकी योगासनों के मुकाबले बहुत ही आसान है। थायरॉइड रोगियों के लिए यह योग बहुत लाभकारी है। यह योगासन शरीर की कई परेशानियों को भी दूर करता है। विपरीत करनी के अभ्यास से सिर दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द आदि दूर होते हैं। यह आसन शरीर में रक्त संचालन को ठीक करते हुए तनाव को भी दूर करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें