फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः फोर्ब्स की लिस्ट में दबदबा है इन भारतीय महिलाओं का

Mon, 04 Mar 2019 04:51 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
साल 2018 में फोर्ब्स पत्रिका में भारतीय महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखा। कई भारतीय महिलाओं को फोर्ब्स ने अपनी पत्रिका में जगह दी। इस बार की मैगजिन में रोशनी नडार मल्होत्रा, किरण मजूमदार शॉ. शोभना भरतिया और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जगह बनाईं। महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। चाहे वो बिजनेस क्षेत्र हो या खेलकूद या फिर राजनीति। हर क्षेत्र में उन्होंने पुरुषों से आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। भारतीय महिलाओं के अलावा जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल लगातार आठवीं बार शीर्ष पर बनी रहीं। आइए जानते हैं कि किन महिलाओं ने फोर्ब्स मैगजीन में अपनी जगह बनाईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
forbes
चार बार चांसलर रह चुकीं 64 वर्षीय मर्केल ने 2018 की सूची में भी 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। फोर्ब्स की 15 साल से प्रकाशित की जा रही इस सालाना सूची में मर्केल अब तक 13 बार शीर्ष पर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
roshni nadar
एचसीएल टेक्नोलाजी की सीईओ तथा निदेशक मंडल की उपाध्यक्ष 37 साल की रोशनी नडार सूची में 51वें नंबर पर हैं। इसके अलावा बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ सूची में 60वें स्थान पर हैं। भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक 65 वर्षीया शॉ ने देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना 1978 में की थी।

4 of 6
shobhna bhartiya
एचटी मीडिया की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक, 61 वर्ष की शोभना भरतिया सूची में 88वें स्थान पर हैं। शोभना भरतिया ने साल 2013 में साप्ताहिक वाणिज्य पत्र मिंट एशिया सिंगापुर में पेश किया। बाद में उन्होंने सोशल और डिजिटल मीडिया इकाई वेबट्यूड खरीदीं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सूची में 94वें स्थान पर हैं। उन्होंने अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोन्स से शादी की। फोर्ब्स के अनुसार 36 साल की प्रियंका चोपड़ा निश्चित तौर पर सफल बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
forbes magazine
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब 62 साल की टेरेसा मे ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें