मालूम हो कि न केवल भारत, बल्कि ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और बांग्लादेश में नदियों की रक्षा को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी काल में कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। भारत में तो अनादि काल से नदियों को दैवीय महत्व दिया गया है। पूर्वांचल में पवित्र नदियों के किनारे मनाया जाने वाला छठ महापर्व दुनियाभर में प्रसिद्ध है।