Larry Ellison Net Worth 2025 : लैरी एलिसन ने कुछ घंटों के लिए एलन मस्क को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनकर दिखाया है। लैरी ओरेकल के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं। एलिसन सिर्फ टेक्नोलाॅजी का बादशाह ही नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल और अनोखी पसंद के लिए मशहूर हैं। 70 के दशक में शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें उस मुकाम पर ले आया है, जहां वे सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि अपनी शख्सियत से भी दुनिया को प्रभावित करते हैं।
लैरी एलिसन सिर्फ एक अरबपति नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। एक छोटे से स्टार्टअप से लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल होना एलिसन की कहानी महत्वाकांक्षा, मेहनत और भव्यता का अद्भुत संगम है। आइए जानते हैं लैरी एलिसन की भव्य जीवनशैली के बारे में, उनके पास कितनी संपत्ति है। उनका कार कलेक्शन और आलीशान घर कैसा दिखता है।