संगीत क्या है? किसी के लिए साधन तो किसी के लिए साधना। किसी के लिए आनंद तो किसी के लिए पूरा जीवन। कठिन समय में किसी के लिए जीने का हौसला तो बुरे दौर में किसी की ताकत और राहत। संगीत किसी के लिए नवसृजन है तो किसी के लिए अनुशासन। दरअसल, संगीत एक ऐसा माध्यम है, जो हमारे जीवन में कई मोड़ पर हमारी जरूरतें पूरी करता है। यह हमारी आत्मा का उन्नयन करता है और शरीर की कई बीमारियों का इलाज भी करता है। आज हम इसकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज संगीत को ही समर्पित दिवस है। आज विश्व संगीत दिवस (World Music Day) है। आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसके पीछे का इतिहास क्या है और इस खास दिवस का क्या महत्व है।