World Heart Day 2023 : कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग संबंधित गंभीर समस्याएं होने लगती हैं, जो कि जानलेवा हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है।
हालांकि लोगों को हृदय रोगों की गंभीरता का तब तक पता नहीं चलता, जब तक वह इससे पीड़ित न हो जाएं। इस कारण लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल सितंबर माह में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि विश्व हृदय दिवस कब है और इसे पहली बार किसने और क्यों मनाया था। साथ ही हृदय दिवस 2023 की थीम और महत्व क्या है।