Shaheed Bhagat Singh Jayanti 2023: स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी और क्रांतिकारियों में से एक भगत सिंह थे। आजादी के दौरान भगत सिंह की शौर्य गाथाओं और विचारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका मानना था कि स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है और भारतीयों को इसकी प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए।
उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ और गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। इस महान क्रांतिकारी का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। वह आजादी की मांग को लेकर जेल भी गए और सजा होने पर हंसते हंसते फांसी के फंदे से झूल गए, लेकिन आखिरी सांस तक इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके क्रांतिकारी विचारों और अनमोल वचनों को याद करें, ताकि आपकी रगों में भी देशभक्ति की भावना का संचार हो सके।