world environment day 2025: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं आज हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सिर्फ बातें न करें, बल्कि छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़ा बदलाव लाएं। इस पर्यावरण दिवस पर हमें पांच सरल लेकिन प्रभावशाली संकल्प लेने चाहिए, जो न सिर्फ पृथ्वी को बचाएंगे, बल्कि इसे फिर से स्वर्ग बना सकते हैं। अगर हर नागरिक यह पांच संकल्प भी पूरी ईमानदारी से अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी और स्वच्छ धरती दी जा सकती है। यहां पर्यावरण को बचाने के लिए पांच संकल्पों के बारे में बताया जा रहा है जो हर नागरिक को लेना चाहिए।