फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Environment Day Wishes: 'आओ मिलकर धरती संवारें', पर्यावरण दिवस के ऐसे ही खास संदेशों के जरिए बढ़ाएं जागरूकता

Thu, 05 Jun 2025 07:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

World Environment Day 2025 Wishes पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों। को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरणा देने के लिए जागरूकता संदेश भेजे 
विज्ञापन
1 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : Amar Ujala
World Environment Day 2025 Wishes : आज विश्व पर्यावरण दिवस बनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।

पर्यावरण हमारे आसपास का परिवेश है जिसमें जीव जंतु, पेड़ पौधे, जल वायु सब कुछ शामिल है। ये जीवनदायनी है। हालांकि गलत तरीके से इसका दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जन जीवन मुश्किल में है।

ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए और जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। किसी एक प्रयास से ये संभव नहीं, इसलिए सबकी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करें। ये प्रेरणा आप सभी को विश्व पर्यावण दिवस के जागरूकता संदेश भेज कर दे सकते हैं।

यहां आज के खास अवसर पर पर्यावण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु कुछ जागरूकता संदेश और शुभकामना वॉलपेपर दिए जा रहे हैं जो आप दोस्तों, करीबियों और परिचितों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala

पेड़ लगाओ, जीवन पाओ,
शुद्ध हवा का सुख उठाओ।
हरियाली से मित्रता कर लो,
धरा को फिर से हरा-भरा कर दो।

विश्व पर्यावरण दिवस 
विज्ञापन

3 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala
 
हमने तो सब कुछ ले लिया कुदरत से,
अब वक्त है कुछ लौटाने का।
पेड़ लगाने, जल बचाने,
धरा को फिर से सजाने का।

विश्व पर्यावरण दिवस 

4 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala

नदियों की लहरों में संगीत भर दो,
प्रकृति के कण-कण में फिर से रंग भर दो।
आज संकल्प ये लें हम सारे,
आओ मिलकर धरती संवारें।

विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

5 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala
पेड़ काटे, हवा को गंदा किया,
फिर तापमान बढ़ा तो शिकवा किया।
अब भी वक्त है, संभल जाओ,
प्रकृति की सजा से पहले सुधर जाओ।

विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

6 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala

प्लास्टिक को अब ना अपनाओ,
प्रकृति से प्रेम जताओ।
संभल जाओ अब भी वक्त है,
वरना आगे संकट निश्चित है।

विश्व पर्यावरण दिवस 
विज्ञापन

7 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala
अब भी समय है चेत जाओ,
हर एक कदम से हरियाली लाओ।
पेड़ लगाकर कर्ज चुकाओ,
धरती मां को फिर मुस्काओ।

विश्व पर्यावरण दिवस ।
 
विज्ञापन

8 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala
पेड़ कटेंगे तो सांसें रुकेंगी,
धरती मां की आंखें भी झुकेंगी।
अब भी वक्त है संभल जाइए,
प्रकृति से नाता फिर निभाइए।

विश्व पर्यावरण दिवस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें