फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के खास संदेश भेजकर अपनों को करें जागरूक

Mon, 05 Jun 2023 10:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
world environment day - फोटो : Amar ujala
World Environment Day 2023: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। दुनियाभर के तमाम देश पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं
इसमें ही है हम सबकी समझदारी
मानव जीवन है खतरे में
पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी।

विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

3 of 5
environment day - फोटो : amar ujala
चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन 
कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ
तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
 
विश्व पर्यावरण दिवस 2023

4 of 5
environment day - फोटो : amar ujala
ग्लोबल वार्मिंग से 
खतरे हैं भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से 
कर सकते हैं इन्हें दूर।

विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
 
विश्व पर्यावरण दिवस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें