फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2022: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Sun, 05 Jun 2022 12:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
World Environment Day 2022 : पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। प्रियजनों को पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता संदेशों को भेजकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं
पॉलिथीन का प्रयोग न करें और
घर से बाजार थैला लेकर जाएं
विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं
इसमें ही है हम सबकी समझदारी
मानव जीवन है खतरे में
पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

4 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : ama
मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
है जीवन जीने की अनमोल दवा।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे
तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे
कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें