फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day 2023: 14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व मधुमेह दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और थीम

Tue, 14 Nov 2023 09:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको पता है कि मधुमेह दिवस मनाने की शुरुआत किसने और कब की, साथ ही मधुमेह दिवस कैसे मनाते हैं? आइए जानते हैं विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम।
विज्ञापन
1 of 6
World Diabetes Day 2023 - फोटो : amar ujala
World Diabetes Day 2023 : ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना डायबिटीज का कारण बनता है। शुगर लेवल के बढ़ने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को समय के साथ कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। डायबिटीज रोग पिछले कुछ दशकों में बड़ा स्वास्थ्य जोखिम बनकर उभरा है। बच्चों से लेकर युवा व वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इस रोग के शिकार पाए जा रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में 500 मिलियन से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और अगले 30 वर्षों में यह संख्या दोगुनी से अधिक 130 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है। डायबिटीज के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मधुमेह दिवस मनाने की शुरुआत किसने और कब की, साथ ही मधुमेह दिवस कैसे मनाते हैं? आइए जानते हैं विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम।
विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज - फोटो : pixabay
मधुमेह दिवस कब मनाते हैं?

प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो कुछ स्थितियों में जानलेवा हो सकती है। वैश्विक स्तर पर लोगों को मधुमेह के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल एक खास थीम के साथ मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज दिवस का इतिहास

इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन ने सबसे पहले डायबिटीज की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत को महसूस करते हुए इस दिन को मनाने की शुरुआत की। 1991 में संयुक्त राष्ट्र ने पूरी दुनिया में विश्व मधुमेह दिवस मनाने का फैसला लिया।

4 of 6
डायबिटीज - फोटो : pexel
14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं डायबिटीज डे

1992 में सर फ्रेडरिक बैंटिंग ने चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन 14 नवंबर को मनाया जाता है। ऐसे में इंसुलिन की खोज की उपलब्धि के लिए सर फ्रेडरिक बैंटिंग को याद रखने के लिए उनके जन्मदिन के मौके पर डायबिटीज दिवस मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
मधुमेह रोग - फोटो : iStock
पहला डायबिटीज का मरीज

भले ही 1991 में डायबिटीज डे को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया लेकिन पहला डायबिटीज का मरीज दशकों पहले पाया गया। 1550 बी सी में पहला डायबिटीज का मरीज इजिप्ट में मिला था। इजिप्ट में पहली बार इस बीमारी के रूप में पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायबिटीज दिवस की थीम - फोटो : istock
मधुमेह दिवस 2023 की थीम और महत्व 

हर साल मधुमेह दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल डायबिटीज दिवस 2023 की थीम 'एक्सेस टू डायबिटीज केयर' (Access To Diabetes Care)है। इसका अर्थ डायबिटीज के मरीजों की देखभाल पर ध्यान से है।

मधुमेह दिवस का महत्व

इस दिन को मनाने का उद्देश्य मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाना है, ताकि मधुमेह के लक्षणों और उपचार के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही लोगों के पास डायबिटीज से लड़ने की हेल्थ केयर सुविधा है या नहीं, इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रोग से लड़ने के लिए तैयार करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें