फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bicycle Day 2021: जानिए विश्व साइकिल दिवस का इतिहास, महत्व, विषय एवं अन्य जानकारी 

Wed, 02 Jun 2021 08:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व साइकिल दिवस 2021: बाइसिकल चलाने के कई सारे फायदे हैं - फोटो : amar ujala

प्रतिवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं। कोरोना के कारण यूं तो लोगों का सड़कों पर निकलना कम हो गया है, लेकिन कई सारे लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए बाइसिकल का उपयोग करते हैं। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईधन का भी खर्च नहीं होता है। कई लोगों को तो साइकिल चलाने का शौक भी होता है, इसे शरीर के लिए की जाने वाली श्रेष्ठ कसरतों में से एक माना जाता है इसलिए साइकिल चलाते रहना चाहिए।  अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व बाइसिकल दिवस का इतिहास, महत्व, विषय एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 





 

विज्ञापन

2 of 5
विश्व साइकिल दिवस 2021: 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने का निर्णय लिया - फोटो : अमर उजाला

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास
विश्व साइकिल दिवस को मनाते हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है। अप्रैल 2018 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने का निर्णय लिया। यह दिवस लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन और तुर्कमेनिस्तान और 56 अन्य देशों के समर्थन का परिणाम है। पिछले तीन सालों में इस दिन को मनाने के लिए एक विषय तय किया जाता है, जिसका ध्यान रखते हुए सभी देश इस दिन को मनाते हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
विश्व साइकिल दिवस 2021: जागरूक करने के साथ ही, इसके फायदों के बारे में भी बताया जाता है - फोटो : अमर उजाला

क्यों मनाया जाने लगा?
जब से गाड़ियों का उपयोग होने लगा और लोगों की दिनचर्या में से समय की कमी होने लगी तब से लोगों ने साइकिल चलाना कम कर दिया है इसलिए साइकिल के इस्तेमाल के प्रति लोगों और बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, ऑफिस समाज, सोसायटी आदि में साइकिल चलाने के लिए सभी को जागरूक करने के साथ ही, इसके फायदों के बारे में भी बताया जाता है। 

4 of 5
विश्व साइकिल दिवस 2021: हरसाल इसी तरह प्रेरणादायक थीम रखी जाती है। - फोटो : अमर उजाला

विश्व साइकिल दिवस 2021 का विषय 
इस बार ‘वर्ल्ड बाइसिकल डे 2021’ की थीम ‘यूनीकनेस, वर्सेटैलिटी, लॉन्गिविटी ऑफ द बाइसिकल एंड सिंपल, सस्टेनेबल, एफोर्डेबल मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन’ रखी गई है जो कि पूरी तरह से लोगों को साइकिल चलाने के प्रेरित कर रही है, साथ ही यह बता रहा है कि साइकिल चलाना कितना किफायती भी है। साइकिल चलाकर हम ईधन को भी बचा सकते हैं। हरसाल इसी तरह प्रेरणादायक थीम रखी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व साइकिल दिवस 2021: इस वर्ष के विषय पर चर्चा के आयोजन हो सकेंगे - फोटो : Nexzu Mobility

ऐसे मनाया जाता है
विभिन्न देशों में इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। लोग अधिक से अधिक बाइसिकल चलाएं, इसलिए उन्हें जागरूक करने के लिए भाषण दिये जाते हैं। कई देशों में इस दिन साइकिल रैली या रेस आयोजित की जाती है जिसमें लोग भाग लेकर काफी आनंदित महसूस करते हैं लेकिन कोरोना के कारण कहीं भी इस तरह के आयोजन नहीं हो सकेंगे। ऐसे में विश्वभर में साइकिल चलाने के फायदे एवं इस वर्ष के विषय पर चर्चा के आयोजन हो सकेंगे, वो भी ऑनलाइन माध्यम से। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें