वुमंस डे 2025
- फोटो : freepik.com
जब गुलाबी था मर्दानगी का प्रतीक
18वीं और 19वीं शताब्दी में पश्चिमी समाज में गुलाबी रंग को शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता था। हल्का नीला रंग कोमलता और शांति का द्योतक माना जाता था, जिसे महिलाओं के लिए उपयुक्त समझा जाता था। गुलाबी, लाल का हल्का रूप होने के कारण, पुरुषों के लिए आदर्श माना जाता था, क्योंकि लाल रंग को शक्ति और पराक्रम का प्रतीक समझा जाता था।