फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Saving Tips: जेब खाली, बैंक बैलेंस जीरो? इन आदतों को अभी बदलें और ऐसे शुरू करें सेविंग

Wed, 05 Mar 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Money saving habits: थोड़ा सा बदलाव करके आप आसानी से अपनी बचत बढ़ा सकते हैं। तो क्यों न आज ही सही दिशा में पहला कदम बढ़ाया जाए? आज की इस खबर में हम आपको रोजाना के पैसे बचत करने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अगर नहीं बच रहा पैसा, तो इन बुरी आदतों को कहें अलविदा - फोटो : freepik
क्या आपका बैंक बैलेंस हर महीने खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है? क्या आप बचत करना चाहते हैं, लेकिन हर बार नाकाम रहते हैं? अगर हां, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। हो सकता है कि आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें ही इस परेशानी की जड़ हों। अच्छी खबर यह है कि इन आदतों में थोड़ा सा बदलाव करके आप आसानी से अपनी बचत बढ़ा सकते हैं। तो क्यों न आज ही सही दिशा में पहला कदम बढ़ाया जाए? आज की इस खबर में हम आपको रोजाना के पैसे बचत करने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अगर नहीं बच रहा पैसा, तो इन बुरी आदतों को कहें अलविदा - फोटो : freepik
 इन आदतों से बचें, वरना सेविंग सपना बन जाएगी
  •  बिना बजट के खर्च करना
  • बिना प्लानिंग के खर्च करना ऐसा ही है जैसे बिना नक्शे के सफर पर निकलना—अंजाम? ज्यादा खर्च और कम बचत। हर महीने की शुरुआत में एक बजट बनाएं और उसे फॉलो करें।
विज्ञापन

3 of 5
अगर नहीं बच रहा पैसा, तो इन बुरी आदतों को कहें अलविदा - फोटो : freepik
 जरूरत से ज्यादा खर्च करना
सेल और डिस्काउंट के चक्कर में कई बार हम ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनकी जरूरत ही नहीं होती। अगली बार कुछ खरीदने से पहले खुद से पूछें—"क्या मैं इसके बिना नहीं रह सकता?" अगर जवाब 'हां' है, तो इसे छोड़ दें।

4 of 5
अगर नहीं बच रहा पैसा, तो इन बुरी आदतों को कहें अलविदा - फोटो : freepik
क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना आसान लगता है, लेकिन यह खर्च की एक ऐसी लत बन सकती है, जिससे उबरना मुश्किल हो जाता है। ज्यादा ब्याज और ईएमआई का बोझ ना बढ़ाएं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल जरूरत के समय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर नहीं बच रहा पैसा, तो इन बुरी आदतों को कहें अलविदा - फोटो : Adobe Stock
छोटे खर्चों को नजरअंदाज करना
एक दिन की महंगी कॉफी, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग—ये छोटे खर्च मिलकर बड़ा नुकसान कर सकते हैं। इन खर्चों पर नजर रखें और गैर-जरूरी चीजों को छोड़ने की आदत डालें।

 इन्वेस्टमेंट न करना
सिर्फ पैसे बचाना काफी नहीं, उसे सही जगह निवेश भी करना जरूरी है। म्यूचुअल फंड, एफडी, या एसआईपी जैसी योजनाओं में निवेश करें, ताकि आपका पैसा बढ़ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें