Winter Hacks: सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और तापमान कम होने के कारण ठंडक महसूस होती है। ठंड से बचने के लिए लोग इस मौसम में गर्म कपड़े पहनते हैं। ऊनी कपड़ों में स्वेटर, मफलर, टोपी, ऊनी दस्ताने आदि कई तरह के कपड़े शामिल हैं। इन कपड़ों का रखरखाव थोड़ा सावधानी से करना होता है, क्योंकि ऊनी कपड़ों में रोएं आ सकते हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों की रंगत जल्दी चली जाती है। आपके नए और ब्रांडेड स्वेटर सही रखरखाव न मिल पाने के कारण पुराने लगने लगते हैं। इसका एक कारण ऊनी कपड़ों को गलत तरीके से धोना है।
अक्सर लोग ये गलती करते हैं कि गर्मियों वाले कपड़ों की तरह ही ऊनी कपड़ों को भी धो देते हैं। इससे कपड़े खराब हो जाते हैं। सर्दियों वाले कपड़ों को धोते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। यहां आपको वह गलतियां बताई जा रही हैं जो ऊनी कपड़ों को धोते समय कभी नहीं करनी चाहिए।