फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constitution Day 2024: संविधान दिवस पर पढ़िए डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार

Tue, 26 Nov 2024 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संविधान दिवस के मौके पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Constitution Day 2024 : हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। वे संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। वह अपने जमाने में संभवत: भारत के सबसे पढ़े लिखे  व्यक्ति थे। स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मशहूर एलफिंस्टन कॉलेज से की और पीएचडी की डिग्री कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से हासिल की थी।

संविधान के महत्व को फैलाने और आंबेडकर के विचारों को फैलाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 2015 में संविधान दिवस पहली बार मनाया गया। इसी वर्ष आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब को समर्पित संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

संविधान दिवस के मौके पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें।
विज्ञापन

2 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी।

4 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर  दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें