Winter Cleaning Tips: सर्दियों के मौसम में तापमान कम होने से ठंडक बढ़ जाती है। ऐसे में पानी को हाथ लगाना साहस पूर्ण कार्य हो सकता है। पानी छूने में ठंडक का अहसास होता है। वहीं बर्तन धोने, कपड़े धोने या साफ-सफाई करने में पानी का अधिक उपयोग होता है। इस दौरान हाथ बहुत अधिक देर तक पानी में रहते हैं। बहुत दिनों से ठंडक और पानी से बचने के लिए घर की सफाई नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर घर की सफाई कर सकते हैं, ताकि ठंडक का अहसास भी न हो।
ठंड के मौसम में पानी का उपयोग कम करके भी सफाई बनाए रखना संभव है। इन सूखे और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप न केवल सफाई में आसानी पाएंगे, बल्कि ठंड से बचाव भी कर सकेंगे। ठंड के मौसम में पानी से बचते हुए घर की सफाई करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाकर आप बिना पानी का उपयोग किए सफाई को बनाए रख सकते हैं।