फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व क्या है ? जानें इसके रोचक तथ्य

Sun, 11 Jan 2026 01:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why We Celebrate Makar Sankranti: हर भारतीय त्योहार के पीछे न सिर्फ धार्मिक कथा होती है, बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। यहां हम आपको मकर संक्रांति मनाने का वैज्ञानिक महत्व बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : Amar Ujala
Why We Celebrate Makar Sankranti: मकर संक्रांति भारत का एक बहुत बड़ा और प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ये पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है इसी दिन को शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दान और सेवा के महत्व को भी विशेष रूप से समझा जाता है।

मकर संक्रांति के मौके पर लोग घरों और मंदिरों में पूजा करते हैं, तिल और गुड़ का सेवन करते हैं और अपने आस-पास के लोगों के साथ खुशियां साझा करते हैं। पतंगबाजी, पारंपरिक व्यंजन और उत्सव के रंग इस दिन को और भी खास बना देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति का त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और प्राकृतिक महत्व भी बहुत बड़ा है, जिसके बारे में इस लेख में हम जानकारी देंगे।

 

विज्ञापन

2 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : Amar Ujala
 सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ता है
  • मकर संक्रांति पर सूर्य अपनी गति से मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण की ओर बढ़ता है। 
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसका मतलब है कि अब दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी। 
  • लंबे दिन ऊर्जा और सक्रियता को बढ़ाते हैं, जिससे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय महसूस करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : Amar Ujala
सूर्य की किरणें लाभकारी होती हैं
  • उत्तरायण के बाद से सूर्य की किरणें अधिक तीव्र और सीधी होती हैं। 
  • ये किरणें शरीर के लिए विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत हैं, जो हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए महत्वपूर्ण है। 
  • सूरज की हल्की गर्माहट सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और ऊर्जा प्रदान करती है।

 

4 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : अमर उजाला
 फसल कटाई का समय
  • मकर संक्रांति का समय फसल कटाई का होता है, इसलिए किसानों के लिए ये समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। 
  • फसल तैयार होने और उसे संग्रहीत करने का ये सही मौसम होता है, जिससे कृषि उत्पादकता और आर्थिक लाभ सुनिश्चित होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : instagram
तिल और गुड़ खाने के क्या फायदे हैं ?
  • मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन किया जाता है, जोकि वैज्ञानिक रूप से बेहद लाभकारी है।
  •  तिल में कैल्शियम और आयरन होता है, जबकि गुड़ शरीर को गर्मी और ऊर्जा देता है। 
  • ये मिश्रण सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व - फोटो : अमर उजाला
पतंगबाजी के क्या फायदे हैं ?
  • मकर संक्राति पर कई जगह पतंगबाजी होती है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। 
  • खुली हवा में समय बिताने से बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 
  • ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें