फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय कॉफी के बिना अगर आपकी भी खुलती नहीं है नींद तो हो जाएं सावधान, सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान

Sat, 09 May 2020 08:07 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चाय - फोटो : फाइल फोटो
अधिकांश लोगों की नींद बिना चाय या कॉफी की नहीं खुलती है। जब तक हमें सुबह की चाय या कॉफी न मिल जाए एक्टिव होना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना क्या सेहत के लिए अच्छा है? बिल्कुल नहीं, चाय या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना अच्छी आदत नहीं है। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है और ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं चाय या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करने से सेहत को होने वाले 5 नुकसान के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ब्लड शुगर - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर का बढ़ना
सुबह में चाय या कॉफी का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं और कोशिकाओं को शून्य पोषण प्रदान करते हैं। इसके अलावा सुबह में चाय पीने से शरीर में एसिड-एल्कलाइन का संतुलन बिगड़ता है, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
चाय - फोटो : फाइल फोटो
ओवरईटिंग
कॉफी-चाय के सेवन से भूख कम लगती है, जिससे लंबे समय तक कुछ खाने को नहीं मन करता है। लंबे समय तक भूखे रहने के कारण शरीर में कैलोरी की कमी हो जाती है और बाद में यह ओवरईटिंग का कारण बन सकती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव
सुबह के समय में चाय या कॉफी के सेवन से भूख पर असर पड़ता है, जिसके वजह से आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं। इसके वजह से धीरे-धीरे आपका मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
गैस्ट्रिक - फोटो : फाइल फोटो
गैस्ट्रिक की समस्या
कॉफी और चाय में पाए जाने वाला कैफीन से गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। खाली पेट कैफीन का सेवन करने से गैस्ट्रिक कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं, जिससे हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय - फोटो : फाइल फोटो
आयरन का कम अवशोषण
चाय में पाए जाने वाले टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण में कमी ला सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को सुबह में चाय या कॉफी एक फ्रेश और एनर्जी वाला ड्रिंक लग सकता है लेकिन यह बॉयलॉजिकल क्लॉक में गड़बड़ी और बेचैनी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें