पूरी दुनिया में प्रभु यीशू का जन्मदिन 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। प्यार और पवित्रता का संदेश देने वाला ये त्योहार सबसे पहले रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था।वैसे तो बाइबल में जीसस के जन्म की कोई निर्धारित डेट नहीं दी गई है,बावजूद इसके हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।