Gen Z Kaun Hote Hain? नीट परीक्षा लीक मामले में युवाओं का आंदोलन सफल हुआ जब, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। यह आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ जो कि बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई स्थानों तक पहुंचा। इस आंदोलन के सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान जेन जी का माना जा सकता है।
बीते दौर से अब तक कई पीढ़ियां आईं, इसमें बेबी बूमर्स, जेनेरेशन एक्स, मिलेनियम्स यानी जेन वाय, जेन जी और अब जेन एल्फा शामिल है। इन्हीं में से जो आज सबसे ज्यादा चर्चा में पीढ़ी है, वो है जेन जी।
Gen Z वह पीढ़ी है जिसने बचपन से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा माना है। यह पीढ़ी केवल तकनीक का उपयोग ही नहीं करती, बल्कि उसी के जरिए अपनी बात दुनिया तक पहुंचाती है।
शिक्षा, करियर, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखना इसकी प्रमुख पहचान मानी जाती है। यही कारण है कि दुनिया के कई देशों में युवाओं के आंदोलनों, उपभोक्ता रुझानों और डिजिटल अभियानों में Gen Z की भूमिका तेजी से बढ़ी है।
हाल के वर्षों में कई जगहों पर युवाओं के बड़े आंदोलनों ने यह दिखाया है कि सोशल मीडिया के जरिए संगठित होकर यह पीढ़ी सार्वजनिक बहस और नीतियों पर भी प्रभाव डाल सकती है। हालांकि किसी भी आंदोलन के पीछे कई सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कारण होते हैं, लेकिन उनमें Gen Z की सक्रिय भागीदारी अक्सर चर्चा का विषय बनती है। आइए जानते हैं कि Gen Z कौन है, इसकी प्रमुख विशेषताएं क्या हैं और यह पीढ़ी इतनी प्रभावशाली क्यों मानी जाती है।