फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी हैं अपने झगड़ालू पड़ोसियों से परेशान? तो ये तरीके आ सकते हैं आपके काम

Mon, 05 Apr 2021 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
neighbor - फोटो : istock
हम जब भी कहीं अपना आशियाना बसाने की सोचते हैं, तो वहां कई चीजों का ध्यान रखते हैं। वहां पानी की व्यवस्था कैसी है, बिजली समय पर आती है या नहीं, सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, आसपास लोग कैसे हैं आदि। लेकिन जब हम कहीं रहने लगते हैं तो कई बार वहां हमें झगड़ालू पड़ोसी मिल जाते हैं, जिसकी वजह से हमें कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पड़ोंसियों से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो शायद आपके काम आ जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अगर ज्यादा शोर करते हैं
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने घर में इतना शोर मचाते हैं, जिससे उनके पड़ोसियों को तकलीफ होती है। ऐसे में अगर आपके पड़ोसी बेवजह शोर मचाते हैं, तो आपको उनसे झगड़ने की जगह पर आराम से खुलकर बात करनी चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए। लेकिन अगर वो फिर भी नहीं मानते हैं तो आपको सोसाइटी के सेक्रेटरी से बात करनी चाहिए और जरुरत पड़ने पर आप अन्य लोगों की मदद से भी उन्हें समझा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
neighbor - फोटो : istock
नजरअंदाज करें
  • अगर आपके पड़ोसी आपको कुछ बातें सुनाते हैं, आपके बारे में कोई बात करते हैं, आपसे झगड़ने के बहाने खोजते रहते हैं, आपको परेशान करते हैं आदि। ऐसे में आप उनसे एक ही तरीके से बच सकते हैं और वो है उन्हें नजरअंदाज करना। आपको उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं देना है और उनको नजरअंदाज करना है। हो सकता है कि ऐसा करने से आपके पड़ोसी सुधर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपनी पर्सनल लाइफ में शामिल न करें
  • कई पड़ोसियों की आदत होती है कि उन्हें ये जानने की बड़ी इच्छा होती है कि किसके घर में क्या चल रहा है, कौन क्या कर रहा है, किसके वहां क्या बातें हो रही हैं आदि। ऐसे में अगर आपके पड़ोसी भी आपकी पर्सनल लाइफ में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए। उनकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। ऐसा करने से हो सकता है कि उन्हें इससे शर्म महसूस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनकी चीजों में शामिल न हो, लेकिन तकलीफ में साथ दें
  • आपके पड़ोसी किसी अन्य पड़ोसी की चुगली कर रहे हैं, किसी की बुराई कर रहे हैं आदि, लेकिन आपको कभी भी इन चीजों में उनका साथ नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से वो आपको बाकी लोगों की नजरों में बुरा बना सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पड़ोसी तकलीफ में हैं और उन्हें सच में मदद की जरूरत है तो आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। इससे उन्हें खुद पर शर्म आएगी और वो अपने व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें