फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What To Eat In Sawan Monday Fast: सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें यहां

Mon, 25 Jul 2022 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं - फोटो : Self
What To Eat In Sawan Monday Fast: सावन के पावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हो गई है। वहीं 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय समय होता है। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवजी की खास पूजा अर्चना की जाती है। भक्त सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। शिव भक्तों के लिए सावन में पड़ने वाले सोमवार का बहुत महत्व होता है। कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सावन सोमवार का उपवास करती हैं, तो वहीं सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन उपवास करने और भोलेनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है। ऐसे में अगर आप भी सावन के सोमवार का उपवास करने जा रहे हैं तो ये जान लीजिए कि सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
नारियल पानी - फोटो : istock
नारियल पानी या तरल पदार्थ

गर्मी का मौसम है। इस मौसम में अगर उपवास हैं तो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। सावन सोमवार के व्रत में दिन की शुरुआत शिकंजी, नींबू पानी या नारियल पानी पीकर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपके पेय जल में नमक न हो। क्योंकि व्रत में साधारण नमक का सेवन नहीं किया जाता है। साथ ही कुछ लोग व्रत में खट्टी चीजों जैसे नींबू का सेवन नहीं करते हैं। अपनी मान्यताओं के मुताबिक ही नींबू का सेवन करें। पूरा दिन व्रत के दौरान बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें। घर पर तैयार किया जूस भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सात्विक भोजन - फोटो : Facebook
सात्विक भोजन

सावन सोमवार के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। इसमें आप सेंधा नमक से तैयार भोजन कर सकते हैं। हालांकि कई लोग सोमवार के व्रत में सेंधा नमक का सेवन भी नहीं करते हैं। ऐसे में उबले आलू, दही के साथ या कुछ मीठा जैसे लौकी या आलू का हलवा खा सकते हैं। उबले आलू खाने के जल्दी भूख नहीं लगती और पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है।

4 of 5
फलों का सेवन - फोटो : iStock
फलों का सेवन

शरीर के लिए भोजन जरूरी है। हालांकि उपवास में कई चीजों का सेवन वर्जित है। इसलिए सोमवार उपवास में फलों का सेवन कर सकते हैं। दोपहर में या शाम के नाश्ते में भूख लगने पर सेब, केले, अनार, तरबूज, खीरा या आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। हालांकि व्रत में खट्टी चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पनीर दही का सेवन - फोटो : iStock
पनीर, दही का सेवन

व्रत में थोड़े थोड़े अंतराल में कुछ चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। फलों के अलावा अगर आपको भूख महसूस हो तो भुने मखाने, मूंगफली, दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आपको हाइड्रेट रखता है और कमजोरी आने से बचाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें