देशभर में कई ऐसे लोग हैं जो प्रजनन से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हैं । इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं जैसे आनुवांशिक कारण, खराब जीवनशैली, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें, तनाव, आराम आदि । प्रजनन की समस्या स्त्री या पुरुष दोनों को हो सकती हैं । प्रजनन से जुड़ी समस्या से न सिर्फ आपका दाम्पत्य जीवन प्रभावित होता है बल्कि आपका पारिवारिक व सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है । निःसंतान दम्पतियों को समाज में निम्न दृष्टि से देखा जाता है । हमारे देश में खासतौर से महिलाएं समाज द्वारा चलाए गए विष व्यंगो का निशाना बनती हैं ।
इस समस्या से निजात पाने के लिए समाज में ढेरो अंधविश्वास प्रचलित हैं । अक्सर लोग अपना कीमती समय और लाखों रुपए इस समस्या से निजात पाने के लिए धार्मिक पाखंडियों के ऊपर खर्च कर देते हैं । परंतु इस समस्या का उपाय अंधविश्वास में नहीं अपितु विज्ञान में उपलब्ध है । विज्ञान आजकल बांझपन व अन्य प्रजनन संबंधित दिक्कतों को नष्ट करने के क्षेत्र में तेजी से कार्यरत है । इसी का परिणाम है आईवीएफ यानि कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक ।
आईवीएफ महिलाओं में गर्भाधान की सबसे अच्छी तकनीक मानी जाती है । इस तकनीक में किसी महिला के अंडाशय से अंडे या एग्स का पुरुष के शुक्राणुओं (स्पर्म) से किसी द्रव माध्यम (लिक्विड मीडियम) में सम्पर्क कराया जाता है । जिसके बाद निषेचित (फर्टीलाइज) एग को महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है । इस प्रकार एग को फर्टिलाइज कराने में गर्भ-नलिकाओं, जिनके माध्यम से सामान्य रूप में एग्स व स्पर्म का सम्पर्क नहीं होता है, की जरुरत ही नहीं पड़ती और फर्टिलाइज एग महिला के गर्भाशय में पहुंच जाता है ।
इस तकनीक का प्रयोग खासतौर पर तब करते हैं जब महिला की गर्भ नलिकाएं बंद होती है अथवा महिला में एग्स न बन रहे हों । पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम होने पर भी इस तकनीक का प्रयोग करते हैं । परिवार में आनुवांशिक बीमारी होने पर बच्चे को इस बीमारी से बचाने के लिए भी आईवीएफ का प्रयोग किया जाता है ।
आईवीएफ तकनीक के द्वारा संतान प्राप्त करना एक सुरक्षित तरीका है । परंतु इस तरीके का प्रयोग बेहद सावधानी से भी किया जाना चाहिए । इसलिए हमेशा एक सफल व विश्वसनीय आईवीएफ संस्थान का ही चुनाव किया जाना चाहिए ।
मां आईवीएफ उन्हीं सफल संस्थानों में से एक है । अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस मां आईवीएफ अपने सफल उपचारों के लिए ख्याति प्राप्त संस्थान है । कई सालों के अनुभव व अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से मांआईवीएफ के ख्याति प्राप्त डाक्टरों ने अनेकों दम्पतियों के जीवन को सुधारा है । मां आईवीएफ के नि:संतानता विशेषज्ञों के परामर्श व उचित इलाज के साथ अब जटिल से जटिल अवस्थाओं में भी मां बनना संभव है।