Ghar Par Dhaniya Kaise Ugaye: गर्मी के मौसम में बाजार में हरा धनिया काफी महंगा मिलता है, ऐसे में आप चाहें तो सिर्फ 5 दिन में घर पर हरा धनिया उगा सकते हैं।
Ghar Par Dhaniya Kaise Ugaye: आज के समय में रसोई में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजों की कीमत भी तेजी से बढ़ रही है, और उनमें सबसे आम व जरूरी चीज है हरा धनिया। गर्मियों के मौसम में बाजार में धनिया न सिर्फ महंगा मिलता है बल्कि जल्दी खराब भी हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर परेशान रहते हैं कि रोज ताजा धनिया कैसे मिले।
अच्छी बात यह है कि आप बहुत आसानी से अपने घर पर ही कम जगह में धनिया उगा सकते हैं और सिर्फ 4 से 5 दिनों में हरी-भरी पत्तियां पा सकते हैं। इसके लिए न ज्यादा मेहनत चाहिए, न ज्यादा खर्च। बस सही तरीका, सही मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल से आप अपनी किचन गार्डनिंग को सफल बना सकते हैं और रोज ताज़ा धनिया इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर धनिया कैसे उगाएं?
- फोटो : AI
सही बीज चुनें
धनिया उगाने की शुरुआत अच्छे बीजों से होती है।
हमेशा ताजे और गुणवत्ता वाले धनिया दाने लें।
इन्हें हल्का सा क्रश करने से दो हिस्सों में टूट जाते हैं।
अंकुर जल्दी निकलने में मदद मिलती है और ग्रोथ तेज होती है।
विज्ञापन
3 of 7
घर पर धनिया कैसे उगाएं?
बीज को भिगोना जरूरी है
बीजों को 8 से 12 घंटे तक पानी में भिगोकर रखने से उनका बाहरी खोल नरम हो जाता है।
इससे अंकुरण जल्दी और समान रूप से होता है।
यह छोटा सा स्टेप पौधे की शुरुआती ग्रोथ में बहुत बड़ा फर्क डालता है।
4 of 7
घर पर धनिया कैसे उगाएं?
- फोटो : AI
मिट्टी की तैयारी
धनिया के लिए हल्की, उपजाऊ और नमी बनाए रखने वाली मिट्टी सबसे अच्छी होती है।
आप गमले या कंटेनर में सामान्य मिट्टी के साथ थोड़ी गोबर खाद या ऑर्गेनिक खाद मिलाकर इसे और बेहतर बना सकते हैं।
इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
घर पर धनिया कैसे उगाएं?
- फोटो : AI
सही तरीके से बोना
बीजों को मिट्टी की ऊपरी सतह पर समान रूप से फैला दें और ऊपर से हल्की परत मिट्टी की डालें।
ध्यान रखें कि बीज ज्यादा गहराई में न जाएं, वरना अंकुर निकलने में समय लगेगा या रुक भी सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
घर पर धनिया कैसे उगाएं?
- फोटो : AI
पानी और धूप का ध्यान
धनिया के पौधे को रोज हल्का पानी देना जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी डालने से बचें।