फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन घटाने के ये घरेलू उपाय बना देंगे आपको स्लिम और फिट, न टहले और ना जाएं जिम

Wed, 23 Jul 2025 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Weight Loss Tips :फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही एक तरीका नहीं है, वजन घटाने के लिए एक्टिव रहने के साथ हर काम को जोश से करने की जरूरत है। वजन कम करने के ये तरीके मजेदार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बिना जिम और वाॅक किए कैसे घटाएं वजन - फोटो : freepik
Weight Loss Tips : जब भी वजन घटाने की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में आता है जिम जाना, दौड़ लगाना या वॉक करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे छोटे-छोटे काम होते हैं जो कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं? बिना वर्कआउट किए भी आप स्लिम और फिट दिख सकते हैं। अगर आप सुबह उठकर जाॅगिंग और रनिंग करना नहीं चाहते या जिम में मेहनत करके पसीना भी नहीं बहा सकते हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप वजन नहीं घटा सकते हैं। रोज का शारीरिक काम भी एक बेहतरीन वर्कआउट हो सकता है। फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही एक तरीका नहीं है, वजन घटाने के लिए एक्टिव रहने के साथ हर काम को जोश से करने की जरूरत है। वजन कम करने के ये तरीके मजेदार हो सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साफ सफाई - फोटो : istock
घर की सफाई 

झाड़ू-पोंछा, डस्टिंग, बर्तन धोना ये सब सिर्फ घर को साफ रखने के लिए नहीं, बल्कि आपके बॉडी फैट को जलाने के लिए भी शानदार एक्सरसाइज हैं। साफ-सफाई और घर के कामों को करके औसतन 30 मिनट में 100-150 कैलोरी तक बर्न होती है।
विज्ञापन

3 of 6
सीढ़ियां चढ़ें - फोटो : istock
सीढ़ियों का इस्तेमाल 

लिफ्ट की जगह अगर आप सीढ़ियां लेते हैं तो आप न सिर्फ अपने लेग मसल्स को एक्टिव रखते हैं, बल्कि हर 10 मिनट में लगभग 80-100 कैलोरी तक बर्न करते हैं। सीढ़ियां चढ़ना हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेस्ट है।

4 of 6
खाना बनाना - फोटो : Adobe stock
खाना बनाना

आपको जानकर हैरानी होगी कि खाना बनाते समय भी शरीर कैलोरी बर्न करता है। सब्जी काटते समय, आटा गूंदते, गैस पर पक रही डिश को चलाने और मिलाने में व खड़े होकर खाना बनाने में आदि इन सब से आप 1 घंटे में 150 से 200 कैलोरी तक घटा सकते हैं। इसलिए आप अपनी रसोई को वर्कआउट एरिया समझ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गार्डनिंग या पौधों की देखभाल - फोटो : Instagram
गार्डनिंग या पौधों की देखभाल 

पौधों को पानी देना, मिट्टी खोदना या पौधे लगाना, यह सब मन को सुकून देने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए भी वरदान हैं। बागीचे में पौधारोपण और पेड़ों का ख्याल रखने से मन और शरीर दोनों फिट होते हैं। यहां 30 मिनट में 150+ कैलोरी बर्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों के साथ खेलना - फोटो : freepik.com
बच्चों के साथ खेलना 

बच्चों के साथ भाग-दौड़ करना, उन्हें गोद में लेना या उनके साथ खेलना न सिर्फ आपको खुश करता है, बल्कि 200 से ज्यादा कैलोरी तक जला सकता है। बच्चों के साथ खेलने से आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें