फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri Rangoli Design: सावन शिवरात्रि पर घर के द्वार और आंगन में बनाएं ये आसन रंगोली डिजाइन

Wed, 23 Jul 2025 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Shivratri 2025 Rangoli Design : यहां आपको शिव की आसान और प्रभावी रंगोली डिजाइन की कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप अपने घर पर भी मिनटों में रंगोली सजा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सावन शिवरात्रि की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Sawan Shivratri 2025 Rangoli Design: आज यानी 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस मौके पर शिवभक्त उपवास करते हैं, मंदिर जाते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक या रूद्राभिषेक करते हैं। वहीं कुछ लोग घर पर भी शिव पूजन करते हैं। सावन माह में रूद्राभिषेक और मंत्रोच्चारण की ध्वनि शिवभक्तों के घर आंगन में सुनाई देना सामान्य बात है। ऐसे में शिव की भक्ति में लीन लोगों को सावन के पावन मौके पर घर के द्वार और आंगन पर पारंपरिक रंगोली बनाकर शिव पूजन करना चाहिए।  

सावन शिवरात्रि के खास मौके पर आप शिवशक्ति से प्रेरित सुंदर रंगोली डिजाइन घर के द्वार, आंगन या मंदिर में सजा सकते हैं। यहां आपको शिव की आसान और  प्रभावी रंगोली डिजाइन की कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप अपने घर पर भी मिनटों में रंगोली सजा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सावन शिवरात्रि की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
शिवलिंग आकार की रंगोली डिजाइन

इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने में आसान और सुंदर दिखती है। इसे बनाने के लिए चावल का उपयोग भी कर सकते हैं। शिवलिंग का आकार दें और रंगोली से रंग भरें।  
विज्ञापन

3 of 6
सावन शिवरात्रि की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
फूलों से रंगोली की आउटलाइन

रंगोली की ये डिजाइन झटपट बनाई जा सकती है। गोलाकार आकृति के एक ओर से गोले को लंबा फैलाकर शिवलिंग बनाएं। पीला और नारंगी रंग इस तरह की रंगोली डिजाइन पर अधिक आकर्षक लगेगा। बीच में दीपक जाएं। फूलों से रंगोली को आउटलाइन भी दे सकते हैं।

4 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
ऊँ की रंगोली

तस्वीर में नजर आ रही ये रंगोली डिजाइन बनाने में सरल है। इसमें एक चतुर्भुज आकृति को एक रंग से भरे। उसके अंदर ऊँ की आकृति बनाएं। चाहें तो ऊँ में शिवलिंग को भी दर्शा सकते हैं। चतुर्भुज के किनारों पर दीपक रखें।
विज्ञापन

5 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
चावल की रंगोली

अगर आप बच्चों के साथ रंगोली बना रही हैं या कम जगह में छोटी -छोटी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो रंगोली की इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसमें शिवलिंग की आकृति बनाई गई है। खास बात ये है कि इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको अलग से रंगों की जरूरत भी नहीं है। घर में रखी चीजों जैसे चावल, हल्दी और कुमकुम से बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन की रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
शिव नाम की रंगोली 

ये रंगोली डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें शिव रंगों से लिखा गया है।  जिसमें शिव के श के ऊपर चावल से शिवलिंग बनाया गया है और व के अंदर में बेलपत्र की तीन पत्तियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें