घर की साज-सज्जा का मतलब सिर्फ सुंदर डेकोरेटिव पीसेज से ही नहीं है, बल्कि घर में रखी अन्य चीजों को भी सलीके से रखना जरूरी होता है जैसे, जूते-चप्पल। जिसके लिए हम घर में सही जगह नहीं बना पाते हैं। कभी बेड के नीचे, तो कभी बालकनी में, जूते-चप्पल यूं ही बिखरे रहते हैं, जो देख्ाने में अच्छे भी नहीं लगते हैं। अब जब आप फुटवियर्स पर ढेर सारे पैसे खर्च कर रही रही हैं, तो फिर उनको ठीक से रखने के लिए भी कोई जगह होनी चाहिए, ताकि वे साफ-सुथरे बने रहें और आपके घर की खूबसूरती भी बरकरार रहे।
विज्ञापन
2 of 4
घर छोटा है, तो क्या हुआ घर में सीढ़ियां तो होंगी ही। अपने जूतों को रखने के लिए बाजार से शू रैक खरीदने की बजाय आप घर में बनी सीढ़ियों के नीचे जूतों को रखने के लिए छोटा-सा रैक बना सकती हैं। घर में मौजूद टेबल या सोफा के नीचे भी काफी जगह होती है, जो इस्तेमाल में नहीं आती। पर आप इस जगह का इस्तेमाल शू रैक बनाने के लिए कर सकती हैं। यह काफी अच्छा और किफायती शू रैक साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 4
घरों में रखी हुईं अलमारियों के नीचे की जगह खाली रहती है और इसकी वजह से वहां गंदगी भी हो जाती है, लेकिन इस जगह का प्रयोग शू रैक के लिए उचित है। यहां आप एक ड्रॉअर बनवा सकती हैं, जिसमें जूते सुरक्षित रहेंगे।
मेटल या लकड़ी की बनी बेंच स्टाइल की शू रैक भी बनवा सकती हैं। यह सामने से खुली रहती है। आप चाहें, तो इसमें परदे लगा सकती हैं। इसके ऊपर गद्दी डालकर बैठने के काम में भी ला सकती हैं। इसी प्रकार घरों में कई अन्य छोटे-छोटे कोने होते हैं, जहां पर आप स्टाइलिश शू रैक बनवा सकती हैं। घरों मे बनाया गया यह शू रैक बाहर मिलने वाले अन्य रैक से सस्ता और अच्छा माध्यम साबित होगा।